घर में घुसकर दो लोगों ने महिला पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, बीते हफ्ते दिल्ली से आई थी, दो लोगों का पता नहीं बताने पर ठोक दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां घर में घुसकर महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। बता दें कि महिला के पेट और जांघ में गोलियां लगी है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा।

वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। आनन फानन में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकालने की कवायद में जुटे हैं। महिला की पहचान कौशल सिंह की पत्नी संगीता के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि उसके पति दिल्ली में जॉब करते हैं। वह भी कुछ रोज पहले ही यहां आई थी।

रात में जब वह घर में थी तभी बाइक पर सवार दो बदमाश दरवाजे पर पहुंचे। वे दोनों तरुण एवं वरुण का नाम लेकर उन्हें खोजने लगे। संगीता से पूछा कि दोनों कहां है। संगीता द्वारा पता नहीं बताने पर बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। पुलिस फिलहाल घटना की छानबीन में लगी है।

Share This Article