News PR Live
आवाज जनता की

घर में संदिग्ध हालत में मिले 3 शव, महिला और 2 बच्चे की खुदकुशी का हो सकता मामला, पति गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के रोहतास में एक घर से 3 लाश बरामद की गई है। जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी का ये मामला है, जहां घर में संदिग्ध हालत में तीन शव मिले हैं। इनमें महिला और उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सभी ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस अभी इसे संदिग्ध मौत का मामला मानकर तफ्तीश कर रही है ।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। वहीं पुलिस ने मामले में महिला के पति पृथ्वीराज के अलावा सास-ससुर को भी हिरासत में लिया है। साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। मृतक महिला की मां राधिका देवी ने बताया कि उसकी बेटी अर्चना की शादी साल 2012 में गोरारी के पृथ्वीराज से हुई थी। जिसके बाद दोनों में लड़ाई होने लगे। जिसके बाद ये घटना घटी।

रोहतास से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.