घर से भागने के बाद प्रेमी से रचाई शादी, परिवार के दबाव में वापस घर आकर पंखे से लटकी, नोट छोड़ कहा- प्यार करके गलती की

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना के दानापुर से है। जहां एक21 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा कि उसने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की है। उसने एक नोट छोड़ा है, जिसमें अपने मां-पिता से माफी मांगते हुए प्यार करने को अपनी गलती बताया है। कहा है कि लड़की की इज्जत उसके पास नहीं होती,तो वो जी नहीं पाती। इसी वजह से अपनी जिंदगी खत्म कर रही।

घटना दानापुर के नासरीगंज मुहल्ले की है। जानकारी के अनुसार यहां के निवासी निवासी मोहम्मद आलमगीर की बेटी इशरत परवीन दानापुर में ही पिज़्ज़ा हट में काम करती थी। उसका शव परिवार के लोगों ने शनिवार की सुबह अपने कमरे में पंखे से झूलता हुआ देखा। इससे घर और मुहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाने को दी।

सूचना मिलते ही दानापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि लड़के के साथ उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के ने हफ्ते भर पहले उसे भगाया था। लड़की ने पंजाब जाकर लड़के से शादी कर ली थी। जिसके बाद परिवार के दबाव में आकर वह वापस आ गई। उसने नोट मे लिखा कि उसने भले ही दुनिया के सामने शादी नहीं की लेकिन उसकी शादी हो चुकी है।

Share This Article