News PR Live
आवाज जनता की

चंपारण में ही गांधी को भूले लोग, गोलंबर में प्रतिमा के आसपास कचरे का अंबार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पूर्वी चम्पारण में ही लोग महात्मा गांधी भूल गए हैं। मोतिहारी नगर सहित चम्पारण के गांवो में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई गई है, लेकिन उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर भी प्रतिमा के आस पास कूड़ों का अंबार लगा है। किसी का ध्यान ही नही गया सफाई का। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारी ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्थापित विशाल प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।

इस प्रतिमा के आस पास सफाई जरूर हुई, लेकिन नगर के बलुआ चौक गोलंबर पर स्थापित प्रतिमा के पास में कूडो का अंबार लगा है। जबकि हरेक साल स्थानीय युवक और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता यहां सफाई किया करते है। इस साल मोतिहारी नगर निगम का हो रहे चुनाव के कारण स्थानीय लोग चुनाव में व्यस्त रहे और भूल गए महात्मा गांधी को। बलुआ चौक के पार्क नुमा प्रतिमा स्थल पर किसी की नजर ही नही गयी है। दुर्गा पूजा और निगम के चुनाव की व्यस्तता के साथ साथ आदर्श आचार संहिता के कारण राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी सफाई अभियान और माल्यापर्ण नही किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

कार्यकर्ताओं के पहल नहीं करने से नगरपालिका के अधिकारी और कर्मी जिला स्तरीय अधिकारियों की गणेश परिक्रमा को दर्शाते हुए उनके कार्यक्रम स्थल के आस पास सफाई कर खानापूर्ति कर रहे हैं। हालांकि बलुआ चौक गोलम्बर पर स्थापित प्रतिमा के पास फैली गंदगी को सुर्खियों में लाने के प्रयास को देख एक स्थानीय युवक ने आनन फानन के प्रतिमा को पोछ माला पहनाया है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.