चटूपालु घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हुई आर्मी की गाड़ी, जवान की मौत, दो घायल

Sanjeev Shrivastava

रामगढ़ः रामगढ़ चटूपालु घाटी में गुरुवार को आर्मी की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक आर्मी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे के बाद आर्मी जवानों ने तत्काल वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायल जवान को तत्काल आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मृत आर्मी जवान के शव को आर्मी कैंप में ले जाया गया। 

रांची से रामगढ़ जाने के दौरान हादसा

थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि रांची की ओर से रामगढ़ की तरफ आ रही आर्मी की एक हैवी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। तत्काल वहां पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई में गिरी गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया।

Share This Article