चतुर्थवर्गीय कर्मचारी पद पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों ने दिया आवेदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-भागलपुर विगत 7 दिसम्बर 2016 को जिलाधिकारी कार्यालय से चतुर्थवर्गीय कर्मचारी नियुक्ति हेतु एक विज्ञापन निकाला गया था। इसमें जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 3 जुलाई 2019 को चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति हेतु एक हजार अभ्यर्थियों की पैनल लिस्ट बनाई गई थी। परंतु तमाम चतुर्थवर्गीय पद के अभ्यर्थियों का कहना है कि आज तक पैनल के हिसाब से हमलोगों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आलम यह है कि तमाम अभ्यर्थी वर्षों से सरकारी कार्यालय का चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं अब वे भुखमरी की कगार पर हैं। कुछ अभ्यर्थियों के तो केवल रिटायर्ड उम्र के 3 माह ही बचे हैं।इसी बाबत आज तमाम चतुर्थवर्गीय पद के अभ्यर्थियों ने जिला अधिकारी कार्यालय में अपने पैनल के हिसाब से नियुक्ति की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन दी है। साथ ही यह भी कहा कि यदि हमलोगों की मांग शांतिपूर्ण तरीके से पूरी नहीं होती है तो हमलोग जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन,भुखहड़ताल करेंगे जरूरत पड़ी तो हमलोग आत्मदाह भी कर सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article