चांद थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को एसपी ने किया लाइन हाजिर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-कैमूर जिले के चांद थाना थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा द्वारा पत्र जारी कर लाइन हाजीर कर दिया गया है। जारी पत्र में एसपी ने कहा है कि भभुआ विधायक भरत बिन्द के साथ 3 जुलाई 2024 को चॉद थानान्तर्गत के सिलौटा गांव में इनके आवास पर कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट की घटना की गयी थीं .

पुअनि राजीव रंजन सिंह, थानाध्यक्ष,चाँद थाना के द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तथा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। इस घटना के संबंध में चाँद थाना काण्ड संख्या दर्ज किया गयाथा। अत: एवं विचारोपरान्त तत्काल प्रभाव से पुअनि राजीव रंजन सिंह, थानाध्यक्ष, चाँद को पुलिस केन्द्र, भभुआ में योगदान करने का आदेश दिया गया है। साथ ही उन्हें आदेश दिया गया है कि उक्त लापरवाही के संबंध में निलम्बन सह विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध अपना स्पष्टीकरण 3 दिनों के अन्दर समर्पित करेंगे। जिसकी सूचना पुलिस उप महानिरीक्षक,शाहाबाद क्षेत्र, डिहरी ऑन सोन को भी पत्र जारी कर दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article