News PR Live
आवाज जनता की

चाचा ने भतीजी के साथ किया गंदा काम, साक्ष्य मिटाने के लिए धो दिए कपड़े, बच्ची की हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुंगेर से है। जहां श्यामपुर थाना क्षेत्र के एक चाचा ने चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। चचेरे चाचा ने 7 साल की भतीजी को बहला फुसलाकर उसे मकई के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए बच्ची के खून से सने कपड़े को पानी से धो डाला।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके साथ ही बच्ची को मारने पीटने की धमकी भी दी। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण बच्ची के परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर पुलिस की सख्त निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का इलाज किया। वहीं पुलिस ने इस मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले कि छानबीन में जुट गई है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.