चाचा से भागकर भतीजी ने की थी शादी, संदिग्ध हालत में मौत, लड़की मायके वाले लगा रहे हत्या का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां एक लड़की ने अपने चाचा से विवाह रचाया। जिसके तीन महीने बात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि लड़की ने अपने किसी दूर के चाचा से भागकर शादी की थी। अभी लड़की का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। लड़की अपने मायके पक्ष और ग्रामीणों से गुहार लगाती दिख रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। परिजन केस वापस ले लें।

मामला औराई थाना के राजखण्ड दक्षिणी पंचायत के कोकिलवारा गांव का है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी (22) के रूप में की गई। लड़की की शुक्रवार को मौत हुई है। आरोप है कि ससुराल वाले चोरी छिपे लड़की के शव को श्मशान घाट लेकर गए। जिसके बाद मायके वाले पहुंचे और हंगामा किया। पति का कहना है कि लीवर में सूजन की वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं पूजा के परिजनों का आरोप है कि लड़की की हत्या की गई है।

बता दें कि पूजा का कोकिलवारा गांव के ही दीपक दास से अफेयर चल रहा था। तीन महीने पहले पूजा और दीपक ने घर से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद पूजा के परिजनों ने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पूजा अपने प्रेमी के साथ उसके एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। माना जा रहा है कि उसी दौरान पूजा ने वीडियो शूट किया था, जो अब जाकर वायरल हुआ है। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।  पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article