चाय बनाने के दौरान झुलसी महिला, साड़ी में आग पकड़ते ही छत से करकट पर गिरी, आधा शरीर जला किया गया रेफर।

Patna Desk

 

औरंगाबाद में चाय बनाने के दौरान साड़ी में आग लगने से झुलसकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। दरअसल यह घटना शुक्रवार की रात कुटुम्बा प्रखण्ड के अम्बा थाना क्षेत्र के चनकप गांव की है। आग से झुलसी महिला की पहचान उसी गांव निवासी जगदीश पांडेय की पत्नी शिला देवी के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में महिला का कमर से नीचे तक का पूरा भाग जल गया। जिसके कारण उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला घर से चाय बना रही थी। तभी अचानक आग भभका और महिला के साड़ी में आग पकड़ लिया। जिसके बाद आग की लपटें तेज हो गयी और महिला चीखने चिल्लाने लगी। तभी अचानक महिला आग से छटपटाने लगी और अचानक पैर फिसल गया जिसके कारण वह छत से बालकनी में दिए हुए करकट पर गिर गयी जिसके कारण महिला को चोंट भी लगी।

वहीं इस दौरान घर मे अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। इसके बाद घायल महिला को परिजन आनन फानन में रेफरल अस्पताल कुटुम्बा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे में अधिक झुलसने के कारण महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल महिला चिकित्सकों के देख रेख से सदर अस्पताल में ही इलाजरत है।

Share This Article