चारा घोटाला मामले में लालू यादव दोषी करार, 99 में से 24 लोग बरी, जा सकते हैं जेल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रांची से इस वक्त बड़ी खबर आ रही। चारा घोटाला मामले में लालू यादव को दोषी करार दे दिया गया है। यानि कि अब लालू यादव जेल जा सकते हैं। बता दें कि 99 में से 24 लोगों को बरी किया गया है। सजा को लेकर कोर्ट का फैसला सजा सुनाना अभी बांकी है।

चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी (RC 47ए/96) के मामले में आज सुनवाई होना है। रांची CBI की स्पेशल कोर्ट इस मामले में फैसला देगी। बता दें कि इस मामले में बिहार के पूर्व CM लालू यादव समेत 99 आरोपी हैं। जिनको दोषी करार दे दिया गया है। CBI  के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने 29 जनवरी को इस मामले में बहस पूरी होने के बाद 15 फरवरी को फैसले की तारीख निर्धारित की थी। जिस पर सुनवाई हुई हैष फिलहाल सजा सुनाना बाकी है।

वहीं इस केस में 10 महिलाएं भी आरोपी है। मामले में चार राजनीतिज्ञ, दो वरीय अधिकारी, चार अधिकारी, लेखा कार्यालय के छह, 31 पशुपालन पदाधिकारी स्तर के एवं 53 आपूर्तिकर्ता मुकदमे का सामना कर रहे। बता दें कि चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में लालू दोषी करार दिए जा चुके थे। वह अब तक 6 बार जेल भी जा चुके हैं। अभी दुमका ट्रेजरी मामले में जमानत पर बाहर थे। अब फिर से जेल जा सकते हैं।

Share This Article