चारा बेच रही महिला को तीन चाकू मारा ,मौके पर ही हुई मौत, शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान।

Patna Desk

 

भागलपुर,मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के नीचे सब्जी मंडी में बेखौफ अपराधियों के द्वारा एक महिला पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद घायल महिला को पुलिस और आम लोगों के द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में लाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। वही अति व्यस्ततम जगह पर हुई इस निर्मम हत्या से लोगों में खौफ का माहौल है। वहीं मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वह पत्ता बेचने का काम करती थी। वहीं घटना के बाद सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंचे और महिला के शव देखा। वही व्यस्ततम इलाके में हुए इस हत्याकांड पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि महिला की पहचान के लिए पुलिस कार्य कर रही है। वही अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

Share This Article