चार पहिया वाहन के धक्के से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

चार पहिया वाहन के धक्के से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र की बताई जाती हैं। चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के मोड़ के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बच्चे बहेरिया गांव निवासी छोटू बिंद के पुत्र कुंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहे लोग जब तक पहुंचते। धक्का मार कर चार पहिया वाहन फरार हो गया। इधर लोगों द्वारा बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया। वही किसी के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद चांद थाने पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। सदर अस्पताल भभुआ में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article