चार बच्चों की डूबने से मौत, कल से थे लापता, पानी से भरे गड्‌ढे में तैरते मिले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के दरभंगा से है। जहां 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। चारों बच्चों के शवों को पानी से भरे गड्‌ढे से निकाला गया है। आशंका जताई जा रही कि सभी की डूबने से मौत हुई होगी। कल से ही ये बच्चे लापता थे। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जगनी टोला का है। बताया जा रहा कि सभी बच्चे अलग-अलग परिवार के थे। जिनकी उम्र 8 से 11 सा के बीच है।

ये सभी बच्चे बुधवार की देर शाम से लापता थे। खोजबीन के दौरान गांव के पश्चिम कोचही बांध के पास से इनके कपड़े मिले थे। जिससे बच्चों के डूबने की आशंका जताई जा रही थी। वहीं गुरुवार की सुबह चारों की लाश मिल गई। घटना से बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

मृतकों की पहचान स्व. सदरे आलम अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र जावेद अंसारी, नूर आलम अंसारी का 11 वर्षीय पुत्र नफीस अंसारी, मुख्तार अंसारी का नौ वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरशाद और राजू सिकलगढ़ का आठ वर्षीय पुत्र मोनू सिकलगढ़ शामिल हैं। गुरुवार की अल सुबह से ही गोताखोरों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद गांव के खेत में फैले बाढ़ के पानी में इनका शव मिला। वहीं जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को डीएमसीएच भिजवाया गया।

Share This Article