News PR Live
आवाज जनता की

चिराग पासवान एक अगस्त को पहुचेंगे नालंदा, निकालेंगे आशीर्वाद यात्रा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क : आगामी एक अगस्त को आशीर्वाद यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पूरे जिले में लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के बैनर व पोस्टरों को पूरी तरह से पाट दिया है। आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान लोजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सुबह सबसे पहले गुरुद्वारा में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन कर रोड शो निकाला जाएगा। जिसमे लाखों की संख्या में लोजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए सडक़ के दोनों ओर खड़े रहेंगे। लोजपा का यह संवाद यात्रा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जनता से आशीर्वाद लेने के लिए नालंदा के इस पावन धरती पर आ रहे हैं। आशीर्वाद यात्रा के क्रम में यह 9वां जिला है। राजगीर से बिहारशरीफ होते हुए सरमेरा तक आशीर्वाद यात्रा किया जाएगा। 300 से 400 गाड़ियां काफिले में शामिल रहेगी। ढोल-बाजे के साथ चिराग पासवान का स्वागत किया जाएगा। पहली बार बिहार में कोई युवा नेता इस तरह सड़क मार्ग भ्रमण करके पुरे बिहार के जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानने समझने का प्रयास कर रहे हैं। नालंदा के धरती पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के स्वागत के लिए सैकड़ों वाहन के साथ घोड़ा, रथ, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। अपार जनसैलाब चिराग पासवान को आशीर्वाद देने के लिए सड़क पर उतरेगी। आने वाले समय में चिराग पासवान ही बिहार का नेतृत्व करेंगे। इससे आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने को लेकर लोजपा नेता सत्येंद्र मुकुट,नरेश प्रसाद रामकेश्वर प्रसाद इंजीनियर रमेश कुमार समेत सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ता रात दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.