चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को दिया जवाब, मोदी कि गारंटी पर बता दिया…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK पटना : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे पटना एयरपोर्ट पहुँचे जहाँ उन्होंने लालू यादव पर आर्म्स एक्ट को लेकर जारी हुए वारंट पर लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा,तो वही तेजस्वी यादव द्वारा पूछे गए विशेष राज्य के दर्जे और मोदी कि गारंटी पर भी जवाब दिया।

दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 72 घंटे के बाद दूसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं जहानाबाद में वह चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। नवादा के लिए निकलते वक्त चिराग पासवान ने कहा कि मोदी की गारंटी न सिर्फ बिहार में बल्कि देश में अब तो दुनिया को भी इस गारंटी पर विश्वास होने लगा है।जहां एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री जी की गारंटी है वही हमारे गठबंधन की मजबूती है जो इस बात के विश्वास को दिलाता है बिहार की 40 की 40 सिम हम लोग जीतेंगे। नवादा की सीट पर मैं जा रहा हूं मेरे भाई जो मौजूदा अभी भी सांसद है राज्यसभा में और बहुत ही जल्द वह हमारे साथ सदन में आएंगे।उनके प्रचार में हम जा रहे हैं जहां पर प्रधानमंत्री भी होंगे मुख्यमंत्री भी होंगे और एक बड़ी जीत के साथ हम लोग नवादा और बिहार की 40 सीट जीतेंगे।

लालू यादव के गिरफ्तारी वारंट पर कहा कि-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है जब जांच होती है आपके खिलाफ गलत पाया जाता है और जब कोई व्यक्ति निर्दोष है तो डरने की कोई जरूरत नहीं है पर ऐसी कार्रवाई तब ही होती हैं उन्ही के साथ होती हैं जहां पर कुछ गलत पाया जाता है।

तेजस्वी के विशेष राज दज के बयान पर चिराग पासवान का बयान-

विशेष राज्य दर्ज की जब आप बात करते हैं नीति आयोग की तरफ से कई ऐसे तरीके के प्रावधान है जिसमें संशोधन किए जा चुके हैं।प्रावधानों के तहत अगर बिहार आएगा तो जरूर मिलेगा।जिस तरीके से बिहार में डबल इंजन की सरकार है बगल के राज्य को देख लीजिए उत्तर प्रदेश विकास की राह पर बढ़ता जा रहा है क्योंकि वहां पर केंद्र की सोच वाली सरकार है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article