- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
कैमूर: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त होने वाले मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा अस्वस्थता के आधार पर निर्वाचन कार्य से मुक्त करने हेतु अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं। उक्त मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य की जांच हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त कैमूर की अध्यक्षता में मेडिकल टीम का गठन किया गया है। उप विकास आयुक्त कैमूर के अध्यक्षता में मेडिकल टीम के द्वारा दिनांक 4 मई 2024 एवं दिनांक 6 मई 2024 को पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 2:00 तक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों से प्राप्त आवेदन के आलोक में उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

