चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार महिला जख्मी।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां चंडी थाना क्षेत्र इलाके के जैतपुर पंचायत के कांधु पीपर गांव में पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार महिला जख्मी हो गई। घटना के संबंध में घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि मिथिलेश उर्फ बल्ली गोप और रंजीत कुमार के बीच पूर्व के मुखिया को लेकर चुनावी रंजिश चली आ रही है। दरअसल मुखिया फंड से जैतपुर पंचायत में सरकारी कार्य किया जा रहा है। इसी सरकारी कार्य के शिकायत करने का आरोप लगाकर मिथिलेश गोप ऊर्फ बल्ली गोप अपने अन्य गुर्गों के साथ रंजीत मुखिया के घर पर चढ़कर गोलीबारी की। जिससे घर के आगे बैठी चार महिलाओं को गोली(गोली का छर्रा) लग गया।

इस घटना के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एक खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार गोलियां दोनों पक्ष की ओर से चली है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article