छपरा के एक होटल में रेड, 4 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर छपरा से है। जहां आजकल मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और इसी कारण छपरा शहर में देह व्यापार की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है। आज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छपरा के राजपूत होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है इसके उसके बाद सारण एसपी ने वहां पर रेड करने का निर्देश दिया।

उसके बाद भगवान बाजार थाना की पुलिस और महिला थाना प्रभारी पुष्प लता के नेतृत्व में पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के राजपूत होटल पर छापेमारी की गई इस दौरान वहां पर 4 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पकड़े गए लोगों में आशीष कुमार भिखारी ठाकुर चौक, गुड्डू भारती घोरघट मांझी, सज्जाद हुसैन पटना, रितिक कुमार रिविलगंज, रितिक कुमार छपरा शामिल है।

जबकि पकड़ी गई लड़कियों में एक युवती पश्चिम बंगाल की और की है। इस मामले मे मुनेश्वर प्रसाद सिंह सदर डीएसपी ने भगवान बाजार थाने पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है  वही सारण पुलिस द्वारा इस देह व्यापार के  मामले में इसके पहले भी कई बार छापेमारी की है और वहां से लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार भी किया है लेकिन याद दिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Share This Article