जंगल में मवेशी चराते हुए युवक-युवती का प्यार चढ़ा परवान, पर धर्म बनी दीवार, फिर जो हुआ…

Sanjeev Shrivastava

मनोहर

बेगूसरायः हर रोज युवक जंगल में अपनी गाय लेकर जाता था, वहीं युवती अपनी बकरी लेकर आती थी। दोनों की आंखे चार हुई। बात शादी करने तक पहुंच गई। लेकिन, इस प्यार को अंजाम तक पहुंचने मे दोनों प्रेमी-प्रेमिका की धर्म बाधा बनने लगी। दोनों घर से भाग कर बेगूसराय पहुंचे। जहां संदेह के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिर प्रशासन ने खुद उनकी शादी कराने का फैसला लिया। इस अनोखी शादी में जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोग एक अनोखे शादी के गवाह बने। उक्त शादी में जहां मजहब की दीवार छोटी  दिखाई देने लगी तो वही शादी के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की खूब प्रशंसा की।

 दरअसल कटिहार जिले के मटियारी कुरेठा निवासी पुष्पराज गोस्वामी तथा  कटिहार जिले के ही लहासा की रहने वाली शरीफुन निशा दोनों गाय एवं बकरियां चराने के लिए जंगली क्षेत्र में जाया करते थे इसी क्रम में दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और फिर धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया।

घर से भाग गए दोनों

 लेकिन परिजनों की सूचना मिलने के बाद अलग-अलग मजहब के होने की वजह से परिजनों ने इस शादी का विरोध किया। फिर प्रेमी जोड़े ने भाग कर शादी करने का मन बनाया और इसी कड़ी में वह बेगूसराय चले आए। जहां संदेहास्पद स्थिति में देखे जाने पर नगर थाने की पुलिस ने प्रशासनिक अभिरक्षा में लेकर दोनों के परिजनों को इस बात की सूचना दी लेकिन बालिक होने के वजह से प्रशासन ने भी दोनों के शादी कराने की सारी बाधाओं को दूर कर दिया।

Share This Article