जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन की पत्नी ने की वट सावित्रि की पूजा, पति की लंबी आयू के लिए रखा उपवास, जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यता

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन की पत्नी ने आज वट सावित्रि का व्रत रखा है। उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए फास्ट किया है। पत्नी ने वट सावित्री व्रत के दौरान बरगद के वृक्ष की पूजा की है। जिसके बाद सभी रश्म निभाते हुए पति का आशीर्वाद लिया। आज के दिन सभी सौभागयवति महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है।

मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा अर्चना करने से अखण्ड सौभाग्य का फल मिलता है इसके साथ ही पति की लंबी आयु प्राप्त होती है। वहीं बरगद के वृक्ष का धार्मिक महत्व है। हिन्दू धर्म में वट वृक्ष पूजा और परिक्रमा का विधान होता है। इसकी पूजा की भी कई वजह है। आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो वट वृक्ष दीर्घायु और अमरत्व का बोध के नाते स्वीकार किया जाता है।

माना जाता है कि वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा,तने में भगवान विष्णु एवं डालियों में शिवशंकर निवास होता हैं इसके अलावा इस पेड़ पर बहुत सारे शाखाएं है नीचे के तरफ लटकी हुई होती है जिन्हें देवी सावित्री का रूप माना जाता है। यही वजह है कि इस वृक्ष की पूजा से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती है। अग्नि पुराण के अनुसार बरगद उत्सजर्न को दर्शाता है इसलिए संतान प्राप्ति के लिए भी महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती है। माना जाता है कि वट वृक्ष की छाव में जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन देवी सावित्री ने अपने पति को पुनः जीवित किया था। तभी से वट वृक्ष की पूजा की जाती है।

Share This Article