जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह फिर शराबबंदी के सवाल पर भड़के, सिंह ने बताया क्यों नहीं हुआ यूपी में जदयू भाजपा का गठबंधन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दिल्ली से पटना लौटे। जिस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बनी। इस वजह से गठबंधन नहीं हुई। बिहार में इसका कोई असर नहीं होगा बिहार में हम सरकार में हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दिल्ली में 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

वहीं शराबबंदी पर समीक्षा पर कहा कि अभी मैं पटना आया हूं। मुझे घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई गड़बड़ कर रहा है तो वह पकड़ा जाएगा। कार्रवाई होगी जांच होगी और वह जेल जाएगा। पूर्व में भी गोपालगंज में यह घटना घटी थी तो इसमें दोषियों को फांसी तक की सजा हुई थी। वहीं जनता दल यूनाइटेड ने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज दिल्ली में 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि यूपी में बिहार का एनडीए गठबंधन नहीं चल पाएगा।

Share This Article