जदयू जिला उपाध्यक्ष के निधन पर शोक सभा आयोजीत।

Patna Desk

 

रोहतास शहर के प्रभाकर रोड स्थित जदयू जिला कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनोज गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि देते आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय मनोज गुप्ता एक मृदु भाषी, कर्मठ और पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता थे। जिनके निधन से पार्टी तथा समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने पार्टी के लिए अनवरत काम किया है तथा दुनिया से चले जाने के बाद भी वह अपने व्यक्तित्व और कृतित्व की बदौलत हम सबों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनकी कमी हम सब हमेशा महसूस करेंगे। हम परमपिता परमेश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि स्वर्गीय मनोज गुप्ता की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अतुलनिय कष्ट को सहने की क्षमता मिले। मौके पर राजेश सोनकर, जमालुद्दीन सिद्दीकी, बदरे कामिल अंसारी, असलम अंसारी, सिकंजय सिंह, अलख निरंजन, धनन्जय पटेल, संजय सिंह, अभिषेक पटेल, विनोद कुशवाहा, तौसीफ आलम, कमरुद्दीन फारूकी, इंजीनियर निखिल जय सिंह, मुजतबा अहमद, अजय महतो, अरुण सोनी, कमलेश कुमार, कन्टू यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article