जदयू में शामिल होते ही अजीत सिंह का RJD पर वार, पिता को पार्टी में जलील होते देखा है, कार्यकर्ताओं की होती अनदेखी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू में शामिल होते ही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने राजद पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद में कार्यकर्ताओं को जलील किया जाता। उनका जदयू में शामिल होने का कारण है कि उन्होंने राजद में अपने पिता को जलील होते देखा है।

इसके अलावा कहा कि आने वाले समय में आरजेडी में कोई भविष्य नहीं है। वहां कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है। जहां कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी और पूंजीपतियों को टिकट दी जाएगी वहां पार्टी गर्त में ही जाएगी। आरजेडी नेताओं के बेटे अब जेडीयू में शामिल हो रहे है इसका कारण है कि वे अपने पिता को वहां जलील होते देखा।

बता दें कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह ने जदयू का दामन था है। राजद को छोड़ कर उन्होंने जदयू पर विश्वास दिखाया। वह पहले से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित हैं। यही कारण है कि उन्होंने जदयू का दामन थामा है। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जगदानंद सिंह के छोटे बेटे को अपनी पार्टी में शामिल करवाया।

Share This Article