जब प्रधानमंत्री ने ललन सिंह को लगाई आवाज, ललन जी यहां आइए..बगल में हो गए खड़े सिंह…राष्ट्रपति नामांकन के दौरान दिखा ये नजारा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में जहां भाजपा और जदयू नेताओं के बीच जमकर जुबानी उठा-पटकी होती रहती है। दोनों पार्टी के नेता आपस में लड़ते-बिलबिलाते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको सम्मान देने में कभी पीछे नहीं रहते। दरअसल NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री. गृह मंत्री सहित कई दिग्गज पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ललन सिंह को आवाज दी…कहा… ललन जी यहां आइए। जिसके बाद क्या था ललन सिंह तुरंत उनके पास पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने अपने बगल वाली जगह ललन सिंह को खड़ा कर दिया। बता दें कि इस दौरान केंद्र के कई मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भी सांसद मौजूद थे। प्रधानमंत्री के बगल में दिग्गज नेता मौजूद थे, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सरीखे नेता आसपास खड़े दिखे। उनके बगल में मुर्मू भी खड़ीं थी। जिस दौरान ही उनक नजर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर पड़ी। उन्होंने आवाज देकर ललन सिंह को अपने पास बुला लिया। जिसके बाद वह उनके बगल में जाकर खड़े हो गए। जिसके बाद अमित शाह ने उनको बोला कि प्रधानमंत्री बुला रहे जाइए ललन जी।

बता दें कि राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावक जदयू है। वहीं सबकी सहमति से उनको उम्मीदवार बनाया गया है। सभी नेता इस फैसले से खुश हैं। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रधानमंत्री सहित सभी दिग्गजों के सामने अपना नामांकन भर दिया।

Share This Article