News PR Live
आवाज जनता की

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, गोली लगने से गंभीर हालत में दो लोग पटना में भर्ती, ब्याज को लेकर दबंग हथिया लेते महंगे जमीन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मामला मुंगेर अंतर्गत सफियाबाद थाना क्षेत्र के हेरू दियारा का है। जहां दो पक्ष शिवदानी और जितेंद्र यादव के बीच 15 कट्टा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार शिवदान ने जितेंद्र यादव की मां से किसी काम को लेकर कर्जा लिया था। जिसके बाद कर्जा नहीं चुका पाने के नौबत में जितेंद्र के द्वारा शिवदनी पर उसके पैतृक जमीन को देने का दबाव बना रहा था।

इस बात को लेकर कई बार मामला थाना स्तर तक भी गया। पर नतीजा कुछ नहीं निकला। आज शिवदनी और जितेंद्र के बीच सुबह में फिर नोक झोंक शुरू हो गई जो देखते देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों ही पक्षों की तरफ से आक्रोश में आकर गोली चला दी गई। जिससे एक पक्ष से शिवदनी के सिर में गोली लगी तो दूसरे पक्ष के जितेंद्र यादव को गले पर गोली लगी। जिससे दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिय उसे पटना रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों ही पक्ष के लोगों से पुछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सफियाबाद थाना क्षेत्र के हेरुदियारा के तरफ कर्ज न चुकाने के एवज में जमीन हथियाने का खेल बड़े जोड़ शोर से चल रहा। दबंगों के द्वारा वहां के गरीब परिवार के लोगों को मोटे ब्याज पर कर्ज बिना किसी लिखा पढ़ी के दिया जाता है। फिर जह दबंद कर्ज की रकम पाने में समर्थ हो जाते जिसके बाद दबंगों के द्वारा जबरदस्ती अधिक मूल्य के जमीन पर भी कब्जा कर लिया जाता। एसे कई मामले स्थानीय थानों के रजिस्टर में दर्ज होते रहते हैं।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.