जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल से त्याग पत्र देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू बने देश के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक(कैग)

PR Desk
By PR Desk

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल का पद छोड़नेवाले गिरीश चंद्र मुर्मू के देश का नया महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है। मुर्मू की नियुक्ति राजीव महर्षि की जगह की गई है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मुर्मू शनिवार राष्ट्रपति भवन में सीएजी के रूप में शपथ लेंगे।

आज रिटायर हो रहे हैं कैग राजीव महर्षि

उन्‍होंने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल पद से इस्‍तीफा दिया था। 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आइएएस अधिकारी महर्षि का कार्यकाल सात अगस्त को पूरा हो रहा है। महर्षि को साल 2017 में सीएजी नियुक्त किया गया था।

मनोज सिन्हा को बनाया गया था जम्मू-कश्मीर का नया उप राज्यपाल

इससे पहले मुर्मू के त्याग पत्र देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को उनकी जगह जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं नए कैग बने 1985 बैच के गुजरात कैडर के आइएएस अफसर मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। उस समय पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुर्मू ने जिस समय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र दिया था, उस समय यह निश्चित नहीं था कि यह जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी।

Share This Article