जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना के गाड़ी पर हमला, 5 जवान शहीद।

Patna Desk

गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहा था,जिस दौरान इस वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। फायरिंग की वजह से इस वाहन में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान आतंकियों द्वारा वाहन पर ग्रेनेड फेंके जाने की भी आशंका है।

भारतीय सेना के हवाले से जानकारी मिली कि इस एरिया में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवनों की इस घटना में जान चली गई। आग लगने की वजह से घायल एक अन्य सिपाही को राजौरी स्थित भारतीय सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल जवान का इलाज चल राह है। भारतीय सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Share This Article