जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल।

Patna Desk

 

जनता दल यूनाइटेड की रोहतास जिला इकाई द्वारा मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने किया। जहां सर्वप्रथम जदयू कार्यकर्ताओं ने कचहरी पेट्रोल पंप स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रभाकर रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय में भी सरदार पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर हम उनकी अदम्य साहस एवं देशभक्ति की भावना को याद करते हैं। सरदार पटेल एक दूरदर्शी राजनेता थे और उनका समर्पण असाधारण था। उन्होंने आजाद भारत के विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में बांधकर हमारे देश को एक नया आकार दिया तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारा हमेशा मार्गदर्शन करती रहती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे। मौके पर जिला प्रवक्ता अलख निरंजन, नेहा नटराज सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article