जयमाला के बाद दूल्हे को आई प्रेमिका की याद, शादी के जोड़े में खड़ी दुल्हन के साथ फेरे लेने से किया इंकार, मच गया भारी बवाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मोतिहारी से है। जहां जयमाला के दौरान एक दूल्हे को उसकी प्रेमिका की याद आ गई। जिसके बाद उसने शादी तोड़ दी। जैसे ही लड़के ने शादी से इंकार किया। लड़की पक्ष में कोहराम मच गया। उन्होंने दूल्हा समते सभी को बंधक बना लिया। बताया जा रहा कि सभी का फोन ऑफ है। दो दिन पहले बारात निकली। अभी तक वापस नहीं आई।

मामला जिले के गायत्री नगर का है। लड़की पक्ष के ही किसी व्यक्ति ने दूल्हे के घर इसकी सूचना दी कि सभी को एक कमरे में बंद करके रखा गया है। बेतिया के योगापट्टी थाना के बेलनवा निवासी ब्रजकिशोर शुक्ला के छोटे बेटे सर्वेश शुक्ला की शादी 6 महीने पहले मोतिहारी के गायत्री नगर निवासी स्वर्गीय ओम पांडे की बेटी से तय हुई थी। शादी 10 जून को होनी थी। निर्धारित तिथि को बारात बेतिया के योगापट्टी से मोतिहारी पहुंच गई। जिसके बाद अब तक वापस नहीं लौटी।

जयमाला के बाद लड़के ने शादी से मना किया तो लड़की वालों ने दूल्हे के पिता चाचा रामाधार शुक्ला, नंदकिशोर शुक्ला, भाई रवि कांत शुक्ला, चचेरे भाई मनकेश्वर शुक्ला, मणि कांत शुक्ला, संजय कांत शुक्ला फूफा चंद्रमणि तिवारी, बहनोई बृजेश तिवारी सहित दर्जनों से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। हालांकि, दूल्हा मौके से फरार बताया जा रहा है।

दबी जुबान चर्चा है कि लड़का का एक महिला से अवैध संबंध है। इस कारण उसने अंतिम समय में शादी करने से इनकार किया। यह आरोप लड़की के परिजनों ने भी लगाया है। हालांकि, इस संबंध में अभी लड़का पक्ष का बयान नहीं आया है। वहीं शादी का खर्च और दहेज को लेकर बवाल मचा है। लड़की वाले उसे वापस लौटाने की मांग कर रहे।

Share This Article