News PR Live
आवाज जनता की

जातिगत जनगणना की प्रगति की समीक्षा करने सुल्तानगंज पहुंचे डीएम व एसडीओ।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

इन दिनों पूरे बिहार में हाई कोर्ट के निर्देश के बाद फिर से पूरे प्रदेश में जातिगत जनगणना जारी है | भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड में जातिगत जनगणना की प्रगति की समीक्षा करने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार के साथ सुल्तानगंज नवनिर्मित नगर सरकार भवन पहुंचे | जहां उन्होंने जातिगत जनगणना कर रहे पर्यवेक्षकों और प्रगणक से जनगणना करने के तौर-तरीकों की जानकारी हासिल की और कई दिशा निर्देश पर्यवेक्षकों को दिया | इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जातिगत जनगणना का कार्य काफी तेजी से चल रहा है . सर्वर डाउन होने के कारण कुछ परेशानी हो रही है लेकिन अगले 2 से 3 दिनों में पूरे जिले में जातिगत जनगणना का कार्य पूरा हो जाएगा | समीक्षा के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार यादव , वीडियो मनोज मुर्मू, अंचलाधिकारी अमित राज सहित बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक और प्रगणक मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.