जातिगत जनगणना की सफलता पर जदयू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा जनगणना से समाज को मिलेगी नई दिशा

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- बिहार में सफलतापूर्वक कराए गए जातिगत जनगणना को लेकर जनता दल यूनाइटेड की रोहतास जिला इकाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित कुशवाहा सभा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने किया।

 

जिसे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के अडिग निर्णय के कारण हीं बिहार जातिगत जनगणना करने वाला देश का पहला राज्य बना है। विपक्ष के लगातार विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री बिहार के समाज और हर तबके के विकास के लिए अपने फैसले पर दृढ़ रहे और अंतोगत्वा जनगणना कराकर आंकड़ों को भी सार्वजनिक कर दिया गया।

 

आने वाले समय में जातिगत जनगणना से जहां एक ओर समाज को नई दिशा मिलेगी वहीं दूसरी तरफ यह विरोधियों पर करारा प्रहार भी करेगा। वहीं प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से एक ऐतिहासिक कार्य हुआ है और इस काम के लिए नीतीश कुमार का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। प्रदेश सचिव बदरी भगत ने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए बिहार की जनता मुख्यमंत्री को ताउम्र याद रखेगी।

 

और उनका आभार मानेगी। प्रदेश महासचिव बिंदा चन्द्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युग पुरुष हैं। जिन्हें भारतीय इतिहास में याद रखा जाएगा। प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेतु ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज बिहार रोजगार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा अभी एक साथ 1लाख 20 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर नया कीर्तिमान रचा गया है। साथ ही उन्होंने तमाम चुनौतियों को ध्वस्त करते हुए जातिगत जनगणना कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

आभार कार्यक्रम में अशोक चौधरी, सविता नटराज, संगीता सिंह, अलख निरंजन, शाहिन अख्तर, धनन्जय पटेल धनजी चौधरी, राजेश सोनकर, उषा पटेल, विनोद कुशवाहा, राकेश सिन्हा, बनारसी पटेल, दीपक शर्मा, प्रमोद चौबे, वीरेन्द्र कुशवाहा, वीरेंद्र गोंड, आशुतोष सिंह, राजेश पटेल, गंगा बिंद, जयशंकर पटेल, सूरज पासी, इरशाद खान, अरुण सोनी, रमाकांत पटेल, अजय महतो, पप्पू सोनी, प्रमोद कुमार, राज सोनी, हसनैन खां, रजनीश पटेल, बृजनन्दन सैनी, हृदया कुशवाहा, जमालुद्दीन सिद्दीकी, ठाकुर प्रसाद कुशवाहा, गुड्ड पटेल, दीपक चौबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article