जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की चुनावी रैली के दौरान गोली लगने के बाद मौत, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी है। जहां उनकी सरेआम हत्या कर दी गई है। बता दें कि 67 साल के शिंजो आबे पर शुक्रवार 8 जुलाई को गोली मारकर हमला किया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गए। वहीं आनन-फानन में उनको इलाज के लिए नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जापानी मीडिया NHK न्यूज ने मौत की पुष्टि की है। आबे पर हमले की घटना स्थानीय समय अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे की है। जिसके बाद करीब 6 घंटे तक डॉक्टर्स ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

बता दें कि वह नारा शहर में एक चुनावी रैली में भाषण दे रहे थे। जिस दौरान ये निंदनीय वारदात हुई है। द जापान टाइम्स की खबर के मुताबिक गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। तस्वीरों में कई लोग उन्हें सीपीआर देते दिखे। घटना को नजदीक से देखने वाले हाई स्कूल के छात्रों ने NHK न्यूज को बताया कि एक व्यक्ति ने पीछे से आकर दो गोली चलाई। वहीं आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर की पहचान 41 साल के तेत्सुया यामागामी के रूप में की गई है जो नारा शहर का ही रहने वाला है। पुलिस को घटनास्थल से बंदूक भी मिली थी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए शोक जताया है। इसके साथ ही उन्होंने कल यानी कि 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक मनाने की बात कही है। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं। शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं। लेकिन जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजे आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।जानकारी के मुताबिक, कुल दो गोलियां चली थीं। जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह 41 साल का है। वहीं अस्पताल में मौत से जूझ शिंजो आबे की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

Share This Article