- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर- जिले में मतदान का प्रतिशत बढाए जाने को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी लगातार लोगों को जागरुक करने के लिए अनोखी पहल करते दिख रहे हैं, इसी कड़ी में देर शाम भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी, सीनियर एसपी आनंद कुमार और निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी के साथ भागलपुर शहरी क्षेत्र के आदमपुर मोहले पहुंचे और लोगों के घर-घर जाकर मतदान में भाग लिए जाने को लेकर वोटर पर्ची के रूप में खुद से निमंत्रण कार्ड पहुंचाया है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह उनका मौलिक अधिकार है और संविधान के द्वारा दिए गए इस अधिकार का अवश्य प्रयोग करें और अपने समाज को विकास के पथ पर आगे बढ़ने का मौका दें।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

