जिलाधिकारी ने किया अभिलेखागार का निरीक्षण, कार्य पेंडिंग पाए जाने पर लगाई फटकार, प्रशासन मुहैया कराएगा नई सुविधा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर जिलाधिकारी ने जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने देखा कि कार्य पेंडिंग पड़े हैं। एक जमीन का नकल लेने में यहाँ लोगों को दो महीने का वक्त लग जाता है। जिसे लेकर अब जिला प्रशासन 15 दिनों में जमीन नकल देने का प्रयास करेगा।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिला के सबसे पुराने अभिलेखागार का निरीक्षण किया,अभिलेखागार का निरीक्षण  करने के बाद बताया कि अभिलेखागार में रेकर्ड ठीक ठाक तरीके से रखी गई है। पर इलाके में भूमि के सर्वे का कार्य चल रहा है, जिससे अभिलेखागार पर दवाव बहुत ही ज्यादा है। अभी यहां पर दो माह की पेंडेंसी दिख रही है। वैसे तो यहां पर पहले आओ पहले पाओ के तहत लोगों अभिलेख कि नकल दी जा रही।

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि जिला प्रशासन की कोशिश है जिससे जल्द ही लोगों को 15 दिनों में ही अभिलेख का नकल देने का प्रयास किया जा रहा है। जिले का सबसे पुराना अभिलेखागार है यहां पर मुंगेर ही नहीं बल्कि आसपास जिलो के भी अभिलेख इसी अभिलेखागार में है। इसलिए अभिलेकों की खोज में लोग यहां दूर दूर से आते हैं। जिससे यहां पर आनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहाँ पर आने वाले लोगो परेशानी नहीं हो, जिसके लिए 15 दिन में ही अभिलेख का नकल दिलवाने के प्रयास कर रहे है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article