जिलाधिकारी भागलपुर के नाम से FAKE फेसबुक ID बनाकर पैसे की मांग करने के मामले में 3 व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर सोशल मीडिया फेसबुक पर जिलाधिकारी भागलपुर के नाम से FAKE ID बनाकर पैसे की मांग की जा रही थी

इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० गठित की गई। उक्त टीम के द्वारा किये गये तकनिकी अनुसंधान एवं विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त सूचना से ज्ञात हुआ कि इस घटना से भारतवर्ष के कई राज्यों से तार जुड़े हुए हैं। जो एक संगठित अपराध कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अबतक के अनुसंधान से मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उतरप्रदेश, उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, छत्तिसगढ़, झारखंड, बिहार आदि राज्यों के संगठित अपराधियों की संलिप्तता प्रकाश में आई है।उक्त टीम द्वारा तकनिकी अनुसंधान के आधार पर दिनांक-10. जुलाई को म०प्र० के अनुपपुर जिला के रामनगर थाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा एक मोबाईल एवं एक सीम जब्त किया गया।12 जुलाई को उत्तराखंड के हरिद्वार जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र से 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा 43 चेकबुक, 8 पासबुक, 4 ए०टी०एम०, 2 आधार कार्ड, 01 डी0एल0, 3 पैनकार्ड जब्त किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article