जिला पदाधिकारी ने आरोग्य सरोवर के सौंदर्यीकरण एवं मिट्टी निकासी कार्य का किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर.जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत परमार्थ गिरी बाबा के पास लघु सिंचाई विभाग द्वारा मिट्टी निकासी एवं सौंदर्यीकरण का बुधवार को जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि प्राक्कलन के मुताबिक़ कार्य नहीं किया गया है एवं उत्तरी छोर पर निर्मित सीढ़ी पर दो माह के अंदर दरार पड़ गई है। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर प्राक्कलन के अनुसार कार्य सुनिश्चित कराए।

साथ ही मानकों के अनुसार कार्य नहीं करने के लिए संबंधित एजेंसी को काली सूची में डालने का निर्देश दिया गया। ⁠ जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ग़ैर गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए यदि कार्यपालक अभियंता द्वारा भुगतान किया जाता है तो कार्यपालक अभियंता को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध विभाग को प्रतिवेदित किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article