जिले के नए उप विकास आयुक्त के रूप में सत्येंद्र नारायण उपाध्याय ने लिया प्रभार

PR Desk
By PR Desk

सुजीत दूबे

गढ़वाः आज दिनांक 25 जुलाई 2020 को गढ़वा के नए उप विकास आयुक्त के रूप में श्री सत्येंद्र नारायण उपाध्याय ने अपना योगदान दिया एवं निवर्तमान उप विकास आयुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा से “उप विकास आयुक्त- सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, गढ़वा” का प्रभार ग्रहण किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त, गढ़वा श्री सत्येंद्र नारायण उपाध्याय ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के निवर्तमान उप विकास आयुक्त ने नए उप विकास आयुक्त को प्रभार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी  एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त अवसर पर निदेशक डीआरडीए गढ़वा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी गढ़वा, जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी गढ़वा समेत अन्य उपस्थित थे।

Share This Article