जिले में कही शांति तो कहीं नोक झोक के वातावरण में मना मुहर्रम पर्व।

Patna Desk

 

कैमूर- छिटपुट घटनाओं के कैमूर जिले में शांति व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाई गयी। मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। किसी भी परिस्थिति से निपटने हेतु तेज-तर्रार अधिकारियों से युक्त क्विक रिस्पांस टीम पूरी तरह से तैयार रहा। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखी गयी। जिलाधिकारी सावन कुमार व पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे व विधिव्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे। सुबह से ही वरीय अधिकारी शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानो का जायजा लेते रहे। विधिव्यवस्था को लेकर विभिन स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर फीडबैक ले रहे थे। जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस बल मौजूद रहे। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया था।

Share This Article