जीतन राम मांझी ने कहा नीतीश कुमार के साथ रहने की खाई है कसम,लेकिन नीतीश कुमार कर रहे साथ में थोड़ी कमी।

Patna Desk

 

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दूसरे दिन डॉक्टर संतोष कुमार सुमन को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय को चुना गया। बैठक के समापन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमने नीतीश कुमार के साथ रहने के लिए कसम खाई है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम लोगों के साथ थोड़ा कमी की है। हमारे दो विभाग को काटकर एक विभाग को रखने का काम किया गया। जिसे कहीं ना कहीं हमें बहुत घाटा हो रहा है। महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने यह मांग किया है कि महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनना चाहिए बिना कोआर्डिनेशन कमेटी के जो निर्णय लिया जाता है वह निर्णय गलत साबित होता है।

नीतीश कुमार ने हमको बहुत सम्मान देने का काम किया है क्योंकि नीतीश कुमार के द्वारा ही हम को मुख्यमंत्री के पद पर बिठाया गया था। अगर आगामी चुनाव के समय कोई ऐसी नौबत आती है तो हमने कार्यकर्ताओं का राय लिया है कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान सीधे तौर पर कहा है कि अगर आगामी चुनाव के समय में पार्टी और कार्यकर्ताओं का सम्मान का ख्याल नहीं रखा गया तो हम कसम तोड़ी भी सकती हैं। हमारे महागठबंधन के 7 दलों के हजारों कार्यकर्ता उनको कमीशन या आयोग,कोई समितियों इंगेज किया जाता है तो हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी पदाधिकारियों पर नकेल कसा जाता तो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में कमी होती।

Share This Article