जीतन सहनी हत्या कांड में तीन और आरोपी हुआ गिरफ्तार, SSP ने कहा मौके से शराब के 38 खाली पाउच हुए है बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- दरभंगा – विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी काजिम अंसारी के निशानदेही पर इस कांड के तीन अन्य आरोपी के दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त बाते की जानकारी देते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया की घटना स्थल से पुलिस ने देशी शराब के 38 खाली पाउच को भी बरामद किया है। सभी खाली पाउच को FSL को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

वही जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि अनुशंधान के क्रम में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनका नाम है, सितारे उर्फ छेदी, छोटे लहेरी, मो आजाद। ये तीनो काजिम अंसारी के साथ घटना को अंजाम देने में शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त सितारे उर्फ छेदी मृतक से 20 हजार रुपया सूद पर लिया था। जिसके एवज में मृतक पैसन प्रो मोटरसाइकिल एवं कागच रखे हुए थे। कांड में शामिल छोटे लहरी 6 हजार रुपया सूद पर लिए थे। जिसके एवज में मृतक जमीन का कागच रखे हुए थे। वही मो. आजाद इस कांड में इनलोगो के सहयोगी के रूप में थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही एसएसपी ने कहा कि घटना स्थल पर जो सीजर लिस्ट बना था। उसमें एक संदूक था। उसमें से 23 कागच बरामद हुआ है। जिसमे से दो जमीन का कागच था। शेष सूद के कारोबार से जुड़े दस्तावेज था। वही उन्होंने कहा कि घटना स्थल से 38 खाली पाउच मिला था। हमलोग प्रथमदृष्टया शराब का सेवन मानते हुए, टेस्ट के लिए FSL को भेजा जा रहा है। ताकि कंफर्म हो सके कि खाली पाउच के अंदर शराब था या फिर पानी था।

वहीं एसएसपी जगुनाथरेड्डी ने कहा कि काजिम अंसारी के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार इन्ही चारो ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। वही उन्होंने कहा कि मर्डर वेपन खोजने का काम चल रहा है। तथा हमलोग इस कांड के मुख्य अभियुक्त काजिम अंसारी को रिमांड पर लेने के लिए आज हमलोगों ने रिक्वेस्ट किया है। ताकि इस कांड से संबंधित अन्य जानकारी मिल सके और हत्या में यूज वेपन को बरामद कर सके।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article