News PR Live
आवाज जनता की

जूस के दुकान पर बदमाशों ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गंभीर रूप से घायल, जूस के पैसे देने को लेकर हुआ विवाद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद के सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉक्टर आलोक राजन को रमेश चौक स्थित एसबीआई ब्रांच के नीचे सुख सागर जूस दुकान पे एक युवक ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चिकित्सक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। डॉक्टर आलोक रंजन ने बताया कि सुख सागर जूस दुकान पर जूस पीने के लिए गए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

तभी एक युवक ने आकर तीन ग्लास जूस बनाने को कहा और पैसा डॉक्टर आलोक रंजन को देने को कहा। पैसा देने से जब डॉक्टर ने इंकार कर दिया तो चिकित्सक और युवक के साथ तू तू मैं मैं होने लगी। जिसके बाद युवक ने बीच सड़क पर डॉक्टर आलोक राजन को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी और डंडे से पीटने लगा। वहां खड़े लोग मुख दर्शक बनकर देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई की जान बचाई जा सके। बाद में चिकित्सक ने किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.