जेडीयू की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, उपेन्द्र कुशवाहा बोले- पार्टी को लेकर मीडिया में कन्फ्यूजन फैला गया था, मैने दूर कर दिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक हुई। जिसमें वर्चुअल तरीके से सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह शामिल हुए। पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नव मनोनीत उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता शामिल रहे । इनलोगों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा, वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।
बैठक के संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ये बैठक प्रदेश पदाधिकारियों की थी। मुख्यमंत्री ने और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी को संबोधित किया। संगठन के निचली इकाई तक मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर हो रहे विवाद पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अभी हैं उनके नेतृत्व में ही जदयू काम कर रहा है। जदयू के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ही संसदीय बोर्ड अध्यक्ष होंगे इस पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो पार्टी के बायलॉज में बदलाव किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी को जरूरत पड़ी तो आगामी बैठक में चर्चा किया जायेगा।
बैठक खत्म होने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को लेकर जो मीडिया में कन्फ्यूजन फैलाया गया उसे आज मैंने खासकर दूर किया है। जदयू के तमाम नेताओं के बीच आपसी सामंजस्य बरकरार है। पार्टी के नेताओं के बीच आपसी कोई विवाद नहीं था।

Share This Article