जेल में कैदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप, शरीर पर चोट के कई निशान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कटिहार में गुरुवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में एक कैदी की मौत हो गई। कैदी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मामला मंडल कारा कटिहार का है। कैदी को जेल कर्मियों द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी की पहचान फलका थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी घनश्याम साह के रूप में हुई।

जो पिछले 5 सालों से धारा 302 के तहत जेल में सजा काट रहे थे। कैदी की मौत के बारे में जेल सुपरीटेंडेंट विपिन कुमार को भी जानकारी नहीं थी। वही कैदी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे कर्मी कैदी की मौत के बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे। इस मामले में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर परितोष गुप्ता ने बताया कि कैदी कोई यहां लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

कैदी की मौत कैसे हुई पूछने के सवाल पर डॉ ने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। कैदी की मौत को लेकर जेल सुपरिटेंडेंट विपिन कुमार से दूरभाष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर के पास आए हुए हैं और कैदी की मौत के बारे में उन्हें मालूम नहीं। जब वह जेल पहुंचेंगे तब इसकी जानकारी दिया जाएगा।

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Share This Article