जेल में बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत,पटना के अस्पताल मे भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना- जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत काफ़ी बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पटना के आईजीएमएस में भर्ती कराया गया। दरअसल आपको बता दिए कि कुछ दिनों पहले भी अनंत सिंह के पेट में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें आईजीएमएस लाया गया था लेकिन फिर उपचार के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था।

लेकिन फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आईजीएमएस के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। रिपोर्ट के अनुसार पेट और किडनी की बीमारी  सामने आई है। अनंत सिंह का क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने की बात डॉक्टर ने बताई है।

बता दे पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब एनडीए के साथ हैं। हाल में ही जब बिहार में सियासी उलटफेर हुआ तो नीलम देवी राजद का दामन छोड़कर एनडीए के साथ शामिल हो गयीं थी।वहीं मुंगेर लोकसभा सीट पर इस बार अनंत सिंह ने एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह को अपना समर्थन दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article