झगड़े के बाद पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए पति भी कूदा, दोनों की मौत से गहराया सन्नाटा, सात दिन पहले ही पटना से गए थे घर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एक हंसता खेलता परिवार अचानक से खत्म हो गया। अपनी आठ महीने की बच्ची को छोड़कर पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है। बताया जा रहा कि 28 साल की पत्नी मधुबाला और 32 साल के पति तरुण कुमार सिंह ने रात को नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पति तरुण कुमार पटना में कंपाउंडर के पद पर काम करता था। कुछ रोज पहले ही वह अपने घर राजस्थान गए।

बताया जा रहा कि किसी विवाद के चलते दोनों ने ऐसा किया है। घटना जयपुर की है। दंपत्ति द्वारा पानी में छलांग लगा ने के बाद लोगों ने दोनों को डूबता देख तब शिप्रापथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों में तुरंत कोई बड़ा झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मधुबाला भागकर नदी की ओर गई और कूद गई। फिर उसे बचाने के लिए पति ने भी पानी में छलांग लगा दी।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि तरुण कुमार सिंह पटना (बिहार) में उसकी पत्नी मधुबाला बिजली विभाग में AEN थी। वर्तमान में उसकी तैनाती सूरतगढ़ (राजस्थान) में है। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के 8 माह की एक बच्ची है। वे कुछ दिन पहले ही मानसरोवर के गणपति नगर स्थित अपने घर पर आए थे। यहां तरुण कुमार सिंह के माता-पिता रहते हैं। पत्नी मधुबाला अलवर की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच हो रही है है। रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Share This Article