झांड़ फूंक के चक्कर में सर्पदंश से एक युवक की मौत, दूसरे की आंखों की रोशनी गई, गंभीर हालत में रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर में आज दो विभिन्न जगहों पर सर्पदंश की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे युवक की आंखों की रोशनी जाने के बाद उसे गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सांप काटने के बाद इलाज की जगह झाडफूंक के चक्कर में फंसने से शुक्रवार को दुर्गावती थाना अंतर्गत के आदर्श ग्राम नुआंव में धर्मेंद्र मुशहर का बेटा महेंद्र मुसहर की मौत हो गयी।

इसके अलावे झाड़ फूंक के चक्कर में ही पड़कर कमलेश कुमार की हालत गंभीर हो गई। फिर शुक्रवार को सदर अस्पताल लाये जाने के बाद चिंताजनक स्थिति व आंखों की रौशनी जाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि महेंद्र मुसहर अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात घर में सोया हुआ था।

इसी क्रम में सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी होने के बाद  इलाज के लिये अस्पताल लाने के बजाय परिजन झाड फूंक कराने के लिये मोहनिया के पसपीपरा गांव ले गये। इसके महेंद्र को दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता करारी गांव ले गये। जहां झाडफूंक के बाद भी युवक की हालत नहीं संभली। तो शुक्रवार को परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर आये।

जहां भर्ती कर युवक का इलाज किया जा रहा था। लेकिन जहर का असर पूरे शरीर में फैल जाने के चलते थोड़ी देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। इधर सर्पदंश के शिकार हुए खरेंदा गांव निवासी कमलेश कुमार को तीन दिन पहले विषैले सांप ने काट लिया था। लेकिन, उसके परिजन इलाज की जगह झाडफूंक से ठीक हो जाने को लेकर जगह जगह घूम रहे थे. तीन दिन बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में लेकर इलाज के लिए लाये। लेकिन तब तक युवक के आंखों की रौशनी जा चुकी थी और उसकी हालत भी गंभीर बन गयी तो उसे सदर अस्पताल से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article