झारखंड के शिक्षा मंत्री की तबियत में कोई सुधार नहीं…

NewsPR Live

राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सेहत में कोई सुधार नहीं बताया जा रहा है की उनकी कोविड जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई थी . सांस की समस्या होने पर उन्हें बोकारो से सीधा रिम्स लाया गया। कोविड वार्ड में डा. प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में दो दिन इलाज चलने के बाद वे मेडिका में शिफ्ट हो गए।

अब तक उन्हें दो बार प्लाज्मा चढ़ाया जा चुका है। एक बार रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। इसके बाद मेडिका में शिफ्ट करने के बाद भी प्लाज्मा दिया गया था। इसके बाद भी उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। उनका आक्सीजन सेचुरेशन लेवल 93 – 95 बना हुआ है। उन्हें 100 प्रतिशत हाई फ्लो आक्सीजन दिया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि एक दो दिन के भीतर स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Share This Article