झारखंड में अब 100 से कम सख्या में मिल रहे संक्रमित, रांची में मिले सिर्फ 2 मामले

Patna Desk

NEWSPR डेसक। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यहां लगातार तीसरे दिन 100 से कम की संख्या में संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार सूबे में 90 नये संक्रमितों की पहचान हई है। जबकि 115 लोगों ने कोरोन संक्रमण को मात दी है। राजधानी रांची के लोगों के लिये भी राहत की खबर है। यहां केवल 2 नये संक्रमित मिले हैं।
राज्य के लिये दुखद खबर यह है कि झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह पोस्ट कोविड से जूझ रहे थे। मंगलवार को झारखंड में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1005 है। सक्रिय मरीजों में रांची व पूर्वी सिंहभूम ही ऐसे जिले हैं जहां सौ से अधिक मरीज हैं। रांची में 304 व पूर्वी सिंहभूम में 110 सक्रिय केस बचे हैं।
राज्य में अब तक 3 लाख 45 हजार 340 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 39 हजार 199 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में अब तक 5 हजार 111 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राज्य के जिन सात जिलों में सोमवार एक भी मरीज नहीं मिला है, उन जिलों में देवघर, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़ व रामगढ़ शामिल हैं। राज्य में दो ही जिलों में सोमवार को दस से अधिक संक्रमित मिले हैं। इन जिलों में गुमला-10 व पूर्वी सिंहभूम-19 शामिल हैं। अच्छी बात यह भी है कि राज्य के सात ही जिलों में पांच से अधिक संक्रमित मिले हैं।

Share This Article