झील में डूबे सात लोग, खोजबीन अभी भी जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झील में सात लोगों की डूबने की खबर है। बताया जा रहा कि बाबा गरीबनाथ के दर्शन करने कुल 35 लोग आए थे। जिसमें से 11 लोग झील के किनारे गए थे। वहीं नहाने के दौरान 7 लोग डूब गए। शाम 4 बजे के आसपास 7 लोगों की डूबने की सूचना मिली। BBMB के गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कोलका गांव में गोबिंद सागर झील में घटी है। बताया जा रहा है कि पंजाब के मोहाली से कुल 11 लोग यहां घूमने के लिए आए थे। ये सभी लोग बाबा गरीब नाथ के मंदिर आए थे, उसके बाद ये सभी झील में नहाने के लिए उतरे थे। इन सभी लोगों की उम्र 14 साल से 35 साल के बीच है।

वहीं पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 4 बजे के करीब बंगाणा थाना के तहत कोलका गांव के पास गोबिंद सागर झील में 7 लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। जहां 11 लोग मोहाली जिले के बनूड़ गांव से बाबा गरीब दास मंदिर आए थे। इसके बाद इनमें से 7 लोग झील में नहाने के लिए चले गए और बाकी बचे हुए 4 लोग किनारे पर ही रहे।

Share This Article